आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: जनपद की आशा और आशा संगिनी बहनों के रुके हुए विगत 3 महीने से मानदेय के संदर्भ में सीएमओ को जिलाध्यक्ष संध्या सिंह के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा, जिसमें आशा और आशा संगिनी बहनों ने अपने मानदेय की मांग को सामने रखा, और मानदेय न मिलने की दशा में धरना प्रदर्शन की चेतावनी भी दी।
इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी ने आश्वासन दिया और कहा कि कि पैसा राज्य मुख्यालय से ही नहीं आया है। हमें भी सभी आशा बहू और आशा सगीनियों की उतनी ही परवाह है। सारे बच्चे परेशान हैं। उन्होंने कहा कि जिस भी सीएचसी पीएचसी पर जिनका कोविड-19 का पैसा 12000 में कुछ कम गया हो जिनका नहीं गया हो वह एक सूची हमें प्राप्त कराएं उनका पेमेंट करवाया जाएगा।