आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर आर्यमगढ़ जिले के जीयनपुर नगर इकाई में वाद विवाद ,सामान्य ज्ञान व रंगोली प्रतियोगिता के उपरांत प्रतियोगिता में प्रथम ,द्वितीय ,व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रायो को श्री के.एन. सिंह महिला महाविद्यालय में सम्मानित किया गया।
उक्त कार्यक्रम अखिल भारती विद्यार्थी परिषद् के नगर मंत्री अभिषेक सिंह राठौर और कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गोविंद तिवारी के नेतृत्व में हुआ। मुख्य अतिथि अखिल भारती विद्यार्थी परिषद् के जिला प्रमुख आर्यमगढ़ जगदम्बा सिंह , और विद्यालय के प्रबंधक डॉ.सर्वेंद्र विक्रम सिंह के साथ शिक्षक और छात्राएं व अखिल भारती विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ता अमित्,आशीष, संदीप, आदि लोग उपस्थित रहे।