आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़: आज दिनांक- 13.08.2022 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा सक्रिय गैंग लीडर अपराधी अभियुक्त एहसान कसाई पुत्र हारून कसाई, निवासी मुडियार, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़, जो वर्तमान समय में जनपद आजमगढ़ में एक संगठित गैंग बनाकर व स्वयं गैंग का लीडर बनकर आर्थिक, भौतिक व दुनियाबी लाभ के लिए गोवध एवं पशुतस्करी जैसे जघन्य अपराध कारित कर रहा है। जिससे जनमानस में सम्प्रदायिक तनाव व्याप्त है। इस गैंग के क्रिया कलापों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु गैंग को जनपद स्तर पर “सूचीबद्ध” (पशुतस्कर गैंग) किया गया है। यह गैंग “एहसान” गैंग के नाम से जाना जायेगा। इसका कोड नं0- “डी- 100” होगा। जिसके सदस्य निम्नवत है-
1- असहद पुत्र अबरार अहमद निवासी नेवादा थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ ।
2- लालमुहम्मद उर्फ लल्लू पुत्र हाजी हसन निवासी मुड़ियार थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ ।
3- रामप्रीत पुत्र राम किशोर निवासी टिकरिया थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ ।
4- अशोक कुमार पुत्र स्व0 गोला राम निवासी जगदीशपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ ।