आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
बेचू यादव गांव गरीब जन कल्याण ट्रस्ट द्वारा गमछा वितरण।
आज़मगढ़: गांव सरकार को लेकर भारत परिषद के प्रदेश महासचिव बेचू यादव सगड़ी तहसील क्षेत्र के भारौली ग्राम सभा में पहुंचे जहां उन्होंने जन जागरूकता अभियान के तहत एक बैठक कर लोगों को गांव सरकार के प्रति जागरूक किया। वही बेचू यादव गांव गरीब जन कल्याण ट्रस्ट द्वारा महिलाओं बुजुर्गों में गमछा वितरण भी किया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि जिस तरह से केंद्र और राज्य की सरकारें हैं उसी तरह गांव सरकार की भी संविधान में व्यवस्था है लेकिन गांव सरकार का अधिकार राज्य सरकारें अपने पास छीन कर बैठी हुई है हम लोगों की यही मांग है कि गांव का अधिकार गांव के लोगों को दिया जाए ताकि हम सब गांव के लोग अपने गांव की सरकार बना सके। और अपने हिसाब से कार्य योजना बनाकर गांव का विकास कर सके गांव के लोगों को गांव में ही नौकरी मिले और गांव न करें।