Breaking News

तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर चाय की दुकान को रौदते पलटी, महिला घायल।

गोरखपुर।

रिपोर्ट: दयासागर

गोरखपुर: पीपीगंज थाना के क्षेत्र के अंतर्गत रसूलपुर चकिया स्थित मे एच पी पेट्रोल पम्प के पास एक सफेद स्कार्पियो तेज रफ्तार से अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी नम्बर UP 53 EB 0043 है। पीपीगंज से जंगल कौड़िया की तरफ जा रही स्कार्पियो अनियंत्रित होकर चाय की दुकान को रौदते हुए पलट गई। जिसमे दुकान के अंदर चाय पी रहे भोला, राममिलन किसी तरह से जान बचाकर भाग निकले। जब की दुकान के संचालिका रम्भा देवी घायल हो गई। जिनकी उम्र 45 वर्ष है। रम्भा देवी का एक पैर फ्रैकचर हो गया। स्कार्पियो मे बैठे  चार लोग थे जो सभी लोग सुरक्षित है घटना के बाद तत्काल 112 और 108 पर सूचना दी गई। मौके पर पहुचे जंगल कौड़िया के चौकी इंचार्ज संतोष सिंह ने भीड़ को आवागमन चालू कराया खबर लिखें जाने तक स्कार्पियो रोड के किनारे पलटी पड़ी थी

और नया पुराने