Breaking News

कुल 10 नमूनें जांच हेतु संग्रहित किया गया।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 10 अगस्त-- आगामी रक्षाबंधन त्यौहार के दृष्टिगत आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ तथा जिलाधिकारी महोदय के आदेश के क्रम में जनपद के आम जनमानस को शुद्ध एवं स्वच्छ खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में दो सचल खाद्य जाँच दल का गठन किया गया है, जो सम्पूर्ण जनपद में छापे मारी अभियान चलाकर मिलावट खोरों पर लगाम लगाएगा। इसी क्रम में आज टीम ने भदुली बाजार में 3 प्रतिष्ठानों से 3 बेसन के लड्डू, मिल्कीपुर मोड 1 प्रतिष्ठान से 1 मगदर का लड्डू, सरायमीर 05 प्रतिष्ठानों से 4 छेने की मिठाई एवं 1 दूध तथा निजामाबाद में 1 प्रतिष्ठान से 1 खोया का नमूना सहित कुल 10 नमूनें जांच हेतु संग्रहित किया गया, जिसकी जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के सुसंगत प्राविधानों के तहत कार्यवाही की जायेगी। 
सहायक आयुक्त (खाद्य)-II आज़मगढ़ ने बताया कि छापेमारी की कार्यवाही त्यौहार तक अनवरत जारी रहेगी। उन्होंने आम जनमानस से अपील किया कि वे चमकीले व सामान्य से अधिक रंगे मिठाई या अन्य खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। 
उक्त छापेमार दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री रामबुझावन चौहान, श्री रामचन्द्र यादव, श्री अमरनाथ श्री प्रेमचन्द्र, श्री अंकित कुमार सिंह, श्री राकेश कुमार शुक्ला तथा मण्डलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी मो0 साकिब सम्मिलित थे।

और नया पुराने