Breaking News

11 से 17 अगस्त 2022 तक स्वतंत्रता सप्ताह, 13 से 15 अगस्त , 2022 तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 09 अगस्त-- जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया है कि देश की आजादी के 75वें वर्ष के अवसर पर दिनांक 11 से 17 अगस्त 2022 तक स्वतंत्रता सप्ताह एवं दिनांक 13 से 15 अगस्त , 2022 तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
 उक्त अतिविशिष्ट अवसर पर जनपदों में दिनांक 11 से 15 अगस्त 2022 तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु जनपद स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के समन्वय हेतु जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी नामित किये जायेंगे। संस्कृति विभाग के स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जनपदवार समन्वय हेतु समन्वयक अधिकारी नामित किये गये हैं। इन कार्यक्रमों को जनपद स्तर पर शासकीय/निजी संस्थाओं द्वारा पूर्व से प्लान किये गये कार्यक्रमों के साथ जोड़ा जा सकता है। इस प्रकार कनवर्जेन्स की स्थिति में जनपद स्तर पर यथावश्यक संशोधन किया जा सकता है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु ऐसे निजी/सरकारी शिक्षण संस्थानों का चयन किया जाये, जहां ध्वनि प्रकाश व्यवस्थायुक्त प्रेक्षागृह/ सभागार उपलब्ध हों। शिक्षण संस्थानों में प्रेक्षागृह की उपलब्धता न होने की स्थिति में सार्वजनिक प्रेक्षागृहों का चयन किया जाये।
जिलाधिकारी ने कहा कि  समस्त आयोजन व्यापक जन सहभागिता से किये जाने हैं। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बैकड्राप, स्टैण्डी, होर्डिंग एवं प्रचार- प्रसार सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के माध्यम से कराया जायेगा। इसके लिए उप निदेशक, सूचना/जिला सूचना अधिकारी को निर्देशित किया गया हैं।
उन्होंने निर्देश दिया हैं कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

और नया पुराने