आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: अजमतगढ़ विकासखंड के ग्राम सभा काखॅभार बाजार में भाजपा नेता व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा ने आरो प्लांट का फीता काटकर शुभारंभ किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि इस आरओ प्लांट के माध्यम से स्थानीय लोगों के अलावा आसपास के लोगों को और आने जाने वाले राहगीरों के लिए अच्छी सुविधा मिलेगी। इसके लग जाने के बाद लोगों को शुद्ध पेयजल मिल सकेगा और इस गर्मी में लोग अपनी प्यास बुझा सकेंगे।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष विजय सिंह पटेल, अच्छेलाल राम, तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य सजय कुमार अन्य सैकड़ों लोग मौजूद रहे।