आज़मगढ़।
रिपोर्ट: शैलेंद्र शर्मा
आजमगढ़: भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ नगर मंडल द्वारा नगर अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल के नेतृत्व में आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान को ले कर शहर के बड़ादेव से तकिया मुहल्ले तक सभी प्रतिष्ठानों,ठेला व गुमटी पर सभी व्यापारी भाइयों को लगभग एक हजार तिरंगा झंडा और डंडा का वितरण किया गया साथी सभी व्यापारी भाइयों से यह निवेदन किया गया कि सभी लोग अपने–अपने प्रतिष्ठानों पर और अपनें घरों पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक तिरंगा अवश्य लगाएं और देश के 75वी स्वतंत्रता दिवस को पूरे हर्षोउल्लास के साथ अमृत महोत्सव के रूप में मनाए।इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा, राजन उपाध्याय महामंत्री अमन गर्ग, नगर मंत्री शेखर लाल श्रीवास्तव, शैलेन्द्र शर्मा,मुंशी निषाद, संतोष चौहान, प्रदीप अग्रवाल, डी पी तिवारी, सलिल गर्ग सहित मण्डल के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।