आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- कोतवाली
आज़मगढ़: प्रभारी निरीक्षक डी.के. श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में चेकिंग करते हुए थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 267/22 धारा 307,504 ipc से सम्बन्धित मजरूब प्रेमचन्द मौर्या से मुखबिर द्वारा दिये सूचना पर संदेह के आधार पर पूछताछ किया जा रहा था कि मजरूब प्रेमचन्द मौर्या द्वारा बताया गया कि मेरा विपक्षी के साथ जमीनी विवाद है मेरे मन में यह विचार आया कि यदि मैं अपने आप को गोली मारकर घायल कर लूँ। तथा अपने भतीजे दिव्याशु उर्फ गोलू व सुधांशु उर्फ ऋषि जो पढ़ने लिखने वाले है पर गोली मारने का आरोप लगा दूँ तो मेरे भाई मुझसे सुलह करने को लेकर मजरूब हो जायेंगे तो मैं सुलह में अपनी निराला नगर आराजीबाग की जमीन अपने नाम करवा लुँगा। अभियुक्त प्रेमचन्द्र मौर्या उपरोक्त को कारण गिरफ्तारी बताते हुए हिरासत पुलिस में दिनांक 13.8.22 को समय 22.10 बजे लिया गया तथा अभियुक्त की निशानदेही पर एक अदद तमन्चा 12 बोर व एक जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि वादी अजेन्द्र मौर्य पुत्र प्रेमचन्द्र मौर्या ग्राम भदीड़ थाना मोहम्मदाबाद मोहल्ला जनपद मऊ द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 267/22 धारा 307,504 भादवि विरुद्ध दिव्यांशु उर्फ गोलू सुधांशु उर्फ ऋषि पुत्रगण प्रदीप मौर्य और उनके साथ तीन व्यक्ति नाम पता अज्ञात पंजीकृत किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण -
प्रेमचन्द मौर्या पुत्र रमाशंकर मौर्या ग्राम भदीड़, थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ हाल मुकाम निरालानगर (आराजीबाग) थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
पंजीकृत मुकदमा-
1.मु0अ0सं0 267/22 धारा 307,504 भादवि थाना कोतवाली आजमगढ़
2.मु0अ0सं0 383/22 धारा 3 /25 शस्त्र अधिनियम थाना कोतवाली आजमगढ़
बरामदगी - एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 धर्मराज यादव मय हमराह थाना कोतवाली आजमगढ़ ।
2. उ0नि0 अश्वनी मिश्रा मय हमराह थाना कोतवाली आजमगढ़