आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 18 अगस्त-- अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) श्री अनिल कुमार मिश्र ने बताया है कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा आयोजित वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक (सामान्य चयन) प्रतियोगितात्मक परीक्षा-2019 की लिखित परीक्षा का आयोजन दिनांक 21 अगस्त 2022 (रविवार) को पूर्वान्ह 10ः00 बजे से 12ः30 बजे तक कराया जाना प्रस्तावित है, जिसमें जनपद आजमगढ़ में कुल 23 केन्द्रों पर परीक्षा सम्पन्न करायी जानी है।
तत्क्रम में जनपद आजमगढ़ के समस्त परीक्षा केन्द्रों पर शुचितापूर्वक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुचारू एवं सुव्यवस्थित रूप से परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए जनपद स्तर पर जिलाधिकारी कार्यालय (कलेक्ट्रेट) के तृतीय तल पर स्थापित कोविड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेन्टर में परीक्षा कन्ट्रोल रूम स्थापित किया जाता है, जिसका मोबाइल नम्बर 9454417172 है। उक्त परीक्षा कन्ट्रोल रूम के नोडल अधिकारी श्री दीनानाथ अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आजमगढ़ (मो0नं0-9452704270) को नामित किया गया है।