Breaking News

जीयनपुर में खुला केंद्रीय लोक शिकायत एवं जांच संस्थान कार्यालय।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

सर्वहारा वर्ग की शिकायतों का होगा त्वरित निस्तारण।

राष्ट्रीय क्रांति समाजवादी पार्टी के चेयरमैन ने किया उद्घाटन।

आजमगढ़: राष्ट्रीय क्रांति समाजवादी पार्टी के चेयरमैन गोपाल राय ने केंद्रीय लोक शिकायत एवं जांच संस्थान कार्यालय का जीयनपुर में गुरुवार को फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन अवसर पर बोलते हुए राष्ट्रीय क्रांति समाजवादी पार्टी के चेयरमैन गोपाल राय ने कहा कि हम लोगों ने दलित, मजदूर, गरीब की आवाज उठाने का संकल्प लिया है। जनपद स्तर पर केंद्रीय लोक शिकायत एवं जांच संस्थान की शाखाएं खोल कर आमजन की समस्याओं को सुनने और उसका निस्तारण करने का पूरा प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में आम जनता की आवाज सुनने वाला कोई है नहीं।जरूरत है उनकी आवाज को उठाने की और उनकी समस्याओं को सुलझाने की। हमारा पूरा संगठन गरीबों के उत्थान के लिए संघर्ष कर रहा है। इस अवसर पर राजीव राय को जिला केंद्रीय लोक शिकायत एवं जांच संस्थान का अध्यक्ष चुना गया।  कार्यकर्ताओं ने अंजान शहीद से ही गोपाल राय का सैकड़ों गाड़ियों के साथ जुलूस निकाल कर स्वागत किया।

और नया पुराने