Breaking News

दिव्यांग पेंशन/कुष्ठा पेंशन प्राप्त कर रहे लाभार्थी अपने आधार नम्बर को 30 अगस्त तक आनलाईन सत्यापित करा लें।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 18 अगस्त-- जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शशांक सिंह ने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उ0प्र0, लखनऊ द्वारा दिव्यांगजनों को दिव्यांग पेंशन/कुष्ठा पेंशन की धनराशि प्रदान की जाती है। जनपद में दिव्यांग पेंशन/कुष्ठा पेंशन प्राप्त कर रहे लाभार्थी द्वारा स्वयं के माध्यम से या किसी साईबर कैफे के माध्यम से आधार सीडिंग/प्रमाणीकरण वेबसाइट https://sspy-up.gov.in वेब पोर्टल पर मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त कर आधार सीडिंग की सुबिधा प्रदान की गयी है। आधार सीडिंग न होने की दशा में लाभार्थियों के वित्तीय वर्ष 2022-23 में दिव्यांग पेंशन के द्वितीय की धनराशि का भुगतान निदेशालय द्वारा किया जाना सम्भव नहीं होगा।
उन्होने कहा कि जनपद में दिव्यांग पेंशन/कुष्ठा पेंशन प्राप्त कर रहे लाभार्थी अपने ग्राम सभा के पंचायत कार्यालय एवं नजदीकी जनसेवा केन्द्र, लोकवाणी केन्द्र अथवा निजी कम्प्यूटर, स्मार्ट फोन द्वारा बेबसाइट https://sspy-up.gov.in पोर्टल पर अपना मोबाईल नम्बर पंजीकृत करते हुए स्वयं अपने आधार नम्बर को 30 अगस्त 2022 तक आनलाईन सत्यापित करा लें। आनलाइन पोर्टल पर आधार नम्बर को सत्यापित करने में कोई समस्या उत्पन्न हो रही है तो किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, विकास भवन, कमरा नम्बर 07 में आकर आधार प्रमाणीकरण करा सकते हैं।

और नया पुराने