आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र में स्तिथ एंजेल बर्ड स्कूल में रक्षा बंधन पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने राखी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई।
एंजल बर्ड स्कूल में छात्र-छात्राओं ने धागे से फूल पत्तियों द्वारा विभिन्न प्रकार की राखियां बनाई। विद्यालय के डायरेक्टर प्रशांत कुमार सिंह ने बच्चों को इस पर्व का महत्व बताया। साथ ही छात्रों से जीवन में हमेशा अपनी बहनों की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया। प्रधनाचार्या मौसमी बिस्वास ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
राखी बाँधने के बाद उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई भी खिलाई। विद्यालय की इंचार्ज जोफिशा मिर्जा और कोऑर्डिनेटर अनीता चौरसिया ने छात्रों को रक्षाबंधन का महत्त्व बताया तथा बताया कि अगर इस दुनिया में कोई अटूट बंधन है तो वह है- भाई-बहन का प्यार। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बाँधती हैं और भाई अपनी बहनों की रक्षा का संकल्प दोहराते हुए उनको आकर्षक उपहार भेंट करते हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत छोटे छोटे बच्चो ने तिरंगा बनाया और लोगो को घर पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर जोफिशा मिर्जा,कंचन मिश्रा,अनीता चौरसिया, मौसमी बिस्वास, प्रियंका, रिंकू यदुवंशी, श्रद्धा आदि शिक्षक मौजूद रहे।
दिव्या, तनवी, प्रिंसी ने अपने भाइयों को राखी बांधी।