आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
बाजार वासियों ने तिरंगा यात्रा का किया सम्मान।
आजमगढ़- सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ खंड विकास के कर्मचारियों ने संयुक्त रुप से अजमतगढ़ कस्बा में तिरंगा यात्रा निकाली इस दौरान भारत माता की जयकारों से पूरा कस्बा गुंज उठा वही कस्बा वासियों ने अपने अपनी दुकान पर खड़े होकर तिरंगा यात्रा का किया सम्मान। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अजमतगढ़ खंड विकास पर सुबह 10:00 बजे एडीओ पंचायत रामाशीष सिंह के नेतृत्व में तिरंगा फहराया गया और 11 बजे से पीआरडी के जवान, सफाई कर्मी, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, ग्राम सचिव सहित खंड विकास के सभी कर्मचारियों तिरंगा फहराया और खंड विकास से कतारबध्द होकर तिरंगा यात्रा अजमतगढ़ कस्बे में निकाली इस दौरान पूरा कस्बा भारत माता के जयकारा से गुंज उठा वही कस्बा में दुकानदार अपनी अपनी दुकान पर खड़ा होकर तिरंगा यात्रा का सम्मान किया कस्बा भ्रमण के पश्चात अजमतगढ़ खंड विकास पर तिरंगा यात्रा की समाप्ति हुई कस्बे में सभी लोग सैकड़ों की संख्या में तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए। मुख्य रूप से जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पांडे, अजमतगढ़ चौकी इंचार्ज राजेश कुमार, सचिव सुरेंद्र,अमरजीत;कमलेश,प्रियंका,काजल सहित सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।