आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
76वे स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा ध्वजारोहण कर कर्तव्य व निष्ठा की शपथ दिलायी गयी।
आज़मगढ़: आज दिनांक 15.08.2022 को 76 वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री अनुराग आर्य द्वारा सर्वप्रथम कैम्प कार्यालय पर ध्वजारोहण कर उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण को कर्तव्य व निष्ठा की शपथ दिलायी गयी।
तत्पश्चात पुलिस लाईन में क्वार्टर गार्द पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। उसके उपरान्त पुलिसकर्मियों को सम्बोधित करते हुए पूर्ण ईमानदारी व मेहनत से कर्तव्यों के निर्वहन हेतु प्रेरित किया गया तथा जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण की सराहना की गयी। तथा पुलिस महानिदेशक उ.प्र. लखनऊ द्वारा सेवा अभिलेख के आधार पर उ.नि.(लेखा) मनोज कुमार ओझा व मुख्य आरक्षी आदिल हुसैन खाॅं* को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया है।