आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक ने शहीद पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के कुल 16 परिजनों को किया सम्मानित व उनके परिजनो को कराया गया भोज; सराहनीय कार्य करने वाले कुल 80 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशस्ति- पत्र; जल पुलिस 36 वीं वाहिनी पीएसी द्वारा किया गया संयुक्त रूप से रिवर फ्रंट पर जल नौका तिरंगा मार्च; राष्ट्रगान/राष्ट्रगीत, झण्डा गीत गायन एवं मंचन
76वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सम्पूर्ण देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर देशभक्ति की भावना जागृत करने पहल की गई है।
इसी क्रम में आज दिनांक- 15.08.2022 को अपर पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जायसवाल व जल पुलिस 36वी बटालियन पीएसी द्वारा संयुक्त रुप से रिवर फ्रंट पर जल नौका तिरंगा मार्च किया गया तथा नौका तिरंगा मार्च विनायक हॉस्पिटल के सामने मोहंती घाट से 04 km तमसा नदी में किया गया।
उक्त कार्यक्रम के उपरान्त पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा पुलिस लाईन्स आजमगढ़ में शहीद पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के परिजनों को सॉल व मोमेन्टों देकर सम्मानित किया गया तथा उनके परिजनों को भोज भी कराया गया। इस कार्यक्रम में कुल 06 शहिदों के कुल 16 परिजनों को सम्मानित कर तथा भोज कराया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा सराहनीय कार्य करने वाले कुल 80 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी।
उसके उपरान्त जनपद के पुलिस कर्मियों द्वारा देशभक्ति गीत, बांसुरी वादन (बाँसुरी से राष्ट्र धुन), तिरंगा फिल्म के डायलाग, वीर रस से प्रेरित गानों का वादन/नृत्य/नाटक का मंचन किया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जायसवाल द्वारा किया गया है। उक्त कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ व अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजुद थे।