Breaking News

अजमतगढ़ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत घर-घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है और तिरंगा यात्रा निकाली जा रही उसी क्रम में आज अजमतगढ़ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा के नेतृत्व में उनके महाविद्यालय पंडित नगीना कॉलेज आफ नर्सिंग से सैकड़ों छात्रों और कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। जो लाटघाट काखभार होते हुए महुला बनकटिया सुरैना फत्तेपुर आदि गांव का भ्रमण कर पुनः विद्यालय पर वापस आकर तिरंगा यात्रा का समापन किया गया।
इस दौरान भाजपा नेता मनीष मिश्रा ने कहा कि- आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है आज हम लोगों ने देश के वीर शहीदों को याद करते हैं। आज बाइक रैली निकाली जो क्षेत्र में भ्रमण कर फिर अपने गंतव्य पर पहुंची। इस दौरान जहां भी लोगों ने देखा वही तिरंगे का सम्मान किया रास्ते में आने वाले लोग सावधान की मुद्रा में खड़े होकर तिरंगे का सम्मान भी करते रहे। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हम इस पर्व को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। हम लोग हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी घरों पर तिरंगा फहराने का प्रयास कर रहे हैं और लोगों को यह बताने का प्रयास कर रहे हैं कि हमारे देश को आजाद कराने के लिए किस तरह से वीर सपूतों ने अपनी जान न्योछावर कर दी। आज उन्हें याद करने का समय है। आइए हम और आप सभी मिलकर आजादी के इस महोत्सव में भागीदारी निभाएं।
 इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के तमाम पदाधिकारियों में जिला महामंत्री नागेंद्र पटेल मंडल अध्यक्ष विजय पटेल क्षेत्रीय महामंत्री गोरखपुर अरविंद जायसवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और नया पुराने