Breaking News

स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा गांव।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़: शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ के पूर्व माध्यमिक विद्यालय काजी की डिगवनिया में स्कूली बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकालकर क्षेत्र भ्रमण किया रैली के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारे लगाए । इस दौरान प्रधानाचार्य राम सिंह ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। तिरंगा यात्रा को उन्होंने बच्चों में देश प्रेम की भावना जागृत करने वाला बताया।
बच्चों ने उत्साह के साथ भारत माता और देश की आजादी के नायकों के जयकारे भी लगाए। इसके साथ ही बच्चों ने गांव में अशिक्षा पर नुक्कड़ नाटक की शानदार प्रस्तुति कर गांव के लोगों को नशा मुक्ति और शिक्षा पर ध्यान देने के लिए जागरूक भी किया
तिरंगा यात्रा का रास्ते में विभिन्न लोगो द्वारा सराहना की गई ओर स्वागत किया गया।

और नया पुराने