आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 17 अगस्त-- उपायुक्त उद्योग एसएस रावत ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि दिनांक 20 अगस्त 2022 को 12.00 बजे पुलिस चौकी मैदान, मुबारकपुर आजमगढ़ में एक जनपद एक उत्पाद विपणन सहायता योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लाभार्थियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से एक बृहद कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सभी पात्र लाभार्थियों से अपील किया है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर अपना आवेदन पत्र पंजीकृत कराते हुए एवं बैंक के माध्यम से ऋण स्वीकृत/वितरित कराने हेतु उपस्थित होवें। इस कैम्प में उद्योग विभाग के अधिकारियों के अतिरिक्त स्थानीय बैंक के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगें।