Breaking News

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाए जाने को लेकर समीक्षा बैठक।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 13 अगस्त-- आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर दिनांक 14 व 15 अगस्त को प्रदर्शनी का आयोजन कलेक्ट्रेट बेसमेण्ट, 14 अगस्त को मौन जुलूस एवं 15 अगस्त को अम्बेडकार पार्क में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी। 
उन्होने बताया कि दिनांक 14 अगस्त 2022 को प्रातः 10 बजे विभाजन विभिषिक दिवस से सम्बन्धित प्रर्दशनी कलेक्ट्रेट के बेसमेण्ट में लगायी जायेगी, जो 14 एव 15 अगस्त तक आम जनमानस के लिए 10 बजे से सांय 5 बजे तक चलेगी। प्रर्दशनी का अवलोकन दिनांक 14 अगस्त को सायं में अरविन्द कुमार शर्मा मा0 नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री द्वारा किया जायेगा। प्रर्दशनी में श्री शर्मा जी द्वारा भारत-पाकिस्तान बटवारें के समय जो व्यक्ति जनपद में आये है, उनसे मुलाकात की जायेगी तथा उनके बटवारा के दर्द का अनुभव साझा किया जायेगा। 
मुख्य विकास अधिकारी ने उक्त कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजन कराये जाने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए। 
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन  अनिल कुमार मिश्र, एसपी ट्रैफिक, एसडीएम सदर, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रमुख समाज सेवी एवं सांस्कृतिक आयोजक अरविन्द चित्रांश उपस्थित रहे।

और नया पुराने