आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आजमगढ़ 13 अगस्त-- आजादी के 75वें वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर स्वतंत्रता सप्ताह, हर घर तिरंगा कार्यक्रम के रूप में मनाया जा रहा है। श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ0 निशा कुमारी के नेतृत्व में आज श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय आजमगढ़ की एक वृहद रैली निकाली गई, जिसका शुभारम्भ प्राचार्या डॉ0 निशा कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर किया। जिसमे महाविद्यालय की लगभग 250 छात्राएं एवं समस्त शिक्षकगण, तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
यह रैली छात्राओं द्वारा नारे लगाते हुए कटरा, पुरानी सब्जी मण्डी, चौक, पुरानी कोतवाली, तकिया, कोट, दलाल घाट जामा मजिस्द होते हुए महाविद्यालय वापस आई। इस रैली के तिरंगा यात्रा का स्वागत भारत रक्षा दल की जिलाध्यक्ष छाया अग्रवाल, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की प्रदेश अध्यक्ष लता अग्रवाल एवं श्री अग्रवाल हितकारणी, न्यास ट्रस्ट के मंत्री शशि भूषण अग्रवाल व ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष श्री सुनील कुमार अग्रवाल के द्वारा किया गया।
इस रैली में महाविद्यालय की शिक्षकगण, डॉ0 उषा कुमारी, डॉ0 पूनम श्रीवास्तव, डॉ0 मधुरिमा अस्थाना डॉ0 अराधना, डॉ0 जयप्रकाश यादव, डॉ9 विनोद पाठ्क, श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव , डॉ0 माहेजबी, श्रीमती रागिनी गौतम, श्रीमती स्मिता मिश्रा, श्रीमती गजाला परवीन, श्रीमती सुषमा मौर्या, दीपिका दूबे, श्रीमती सपना साहू आदि व शिक्षणेत्तर कर्मचारी श्री सुनील कुमार अग्रवाल, श्रीमती पूनम चौधरी, श्री अजय कुमार जायसवाल, श्री विशाल कुमार गुप्ता, श्री विनय कुमार अग्रवाल आदि शामिल हुए।