Breaking News

आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत 22 विकास खण्डों में आजादी की दौड़/मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 13 अगस्त-- युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत 22 विकास खण्डों में आजादी की दौड़/मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें विकास खण्ड-बिलरियागंज में मुनेवर देवनन्दन महिला महाविद्यालय अकबरपुर में आजादी दौड़/मिनी मैराथन दौड़ का उद्घाटन एवं पुरस्कार वितरण संयुक्त खण्ड विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह द्वारा किया गया, जिसमें रामआशीष यादव डैगना प्रथम, निशार अहमद रसूलपुर नंदलाल द्वितीय एवं गोपाल प्रजापति रसूलपुर नंदलाल तृतीय रहें।
विकास खण्ड महराजगंज में खेल मैदान मुरादपुर आजादी दौड़/मिनी मैराथन दौड़ का उद्घाटन एवं पुरस्कार वितरण विजय यादव प्रधान नरोत्तमपुर द्वारा किया गया, जिसमें अंशुमान मिश्र नरोत्तमपुर प्रथम, आशुतोष यादव युसुफपुर द्वितीय एवं बृजनाथ युसुफपुर तृतीय रहें। विकास खण्ड-तहबरपुर में श्री शंकर जी दुर्गाजी पी0जी0 कालेज खरचलपुर में आजादी दौड़/मिनी मैराथन दौड़ का उद्घाटन-पंकज राय मण्डल अध्यक्ष भाजपा एवं पुरस्कार वितरण मनोज राय व दुर्गेश चौबे मण्डल मंत्री भाजपा द्वारा किया गया, जिसमें सौरभ गुप्ता चन्दाभारी प्रथम, कमलेश चौहान सोफीपुर द्वितीय एवं नागेन्द्र चौहान बसहीं जरमेजयपुर तृतीय रहें। विकास खण्ड मिर्जापुर में खेल मैदान रीवां सुल्तानपुर में आजादी दौड़/मिनी मैराथन दौड़ का उद्घाटन-रामकवल तिवारी मण्डल अध्यक्ष भाजपा एवं पुरस्कार वितरण बलिराम तिवारी मण्डल महामंत्री भाजपा द्वारा किया गया, जिसमें हरिप्रकाश रामपुर प्रथम, राम उपाध्याय द्वितीय एवं सत्यम तिवारी रीवां सुल्तानपुर तृतीय रहें। विकास खण्ड-पल्हनी में जनता उ0मा0 विद्यालय गंगटिया में आजादी दौड़/मिनी मैराथन दौड़ का उद्घाटन एवं पुरस्कार वितरण-सुरेन्द्र यादव प्रधानाचार्य जनता उ0मा0 विद्यालय गंगटिया द्वारा किया गया। आजादी दौड़ में रंगेश यादव मुजफ्फरपुर प्रथम, राहुल यादव मुजफ्फरपुर द्वितीय एवं सत्यम साहनी हरिपुर तृतीय रहें। विकास खण्ड-रानीकीसराय में राजेन्द्र स्मारक इण्टर कालेज सेठवल रानी की सराय में आजादी दौड़/मिनी मैराथन दौड़ का उद्घाटन एवं पुरस्कार वितरण-फौजी आर्दश कुमार सिंह द्वारा किया गया, जिसमें अनुराग वर्मा रानीकीसराय प्रथम, दुर्गेश यादव चकसेठवल द्वितीय एवं रजनीश सेठवल तृतीय रहें। आजादी दौड़ में विकास खण्ड-मुहम्मदपुर में रामदेव मेमोरियल पी0जी0 कालेज में आजादी दौड़/मिनी मैराथन दौड़ का उद्घाटन एवं पुरस्कार वितरण एथलेटिक्स कोच उमेश कुमार विश्वकर्मा द्वारा किया गया, जिसमें राजमन यादव रसूलपुर प्रथम, सदाफल चौहान दयालपुर द्वितीय एवं संजय कुमार दयालपुर तृतीय रहे।
विकास खण्ड-कोयलसा में उद्योग इण्टर कालेज कोयलसा आजादी दौड़/मिनी मैराथन दौड़ का उद्घाटन-अनीश कुमार मौर्य बी0ओ0 कोयलसा एवं पुरस्कार वितरण प्रवीण सिंह अध्यापक उद्योग इण्टर कालेज कोयलसा द्वारा किया गया, जिसमें अभिषेक यादव एकडंगी प्रथम, गौरव यादव एकडंगी द्वितीय एवं अंकित प्रजापति रत्नावे तृतीय रहें। विकास खण्ड-अतरौलिया में राजाजी की बाग अतरौलिया में आजादी दौड़/मिनी मैराथन दौड़ का उद्घाटन-एवं पुरस्कार वितरण प्रेमचन्द यादव द्वारा किया गया, जिसमें विवेक यादव इटौरी खालिसपुर प्रथम, विवेक सिंह डेमुडीह द्वितीय एवं जिलाजीत यादव इब्राहिमपुर तृतीय रहें। विकास खण्ड-अहरौला में जू0हा0स्कूल बालिका विद्यालय आसापुरगढ़ा अहरौला में आजादी दौड़/मिनी मैराथन दौड़ का उद्घाटन-विजय प्रताप सिंह जिला पंचायत सदस्य एवं पुरस्कार वितरण सौरभ सिंह प्रबन्धक सेन्ट जेवियर स्कूल अहरौला द्वारा किया गया, जिसमें रामअनुज यादव प्रथम, अभिषेक कुमार पकड़ी द्वितीय एवं किशन चौहान अभयपुर तृतीय रहें। विकास खण्ड-पवई में अम्बेडकर मैदान पवई खास में आजादी दौड़/मिनी मैराथन दौड़ का उद्घाटन एवं पुरस्कार वितरण प्रमोद यादव ग्राम प्रधान पवई द्वारा किया गया, जिसमें योगेश राजभर प्रथम, विकास द्वितीय एवं ईसपाल तृतीय रहें। विकास खण्ड-फूलपुर में श्रीपति इण्टर कालेज खानजहांपुर में आजादी दौड़/मिनी मैराथन दौड़ का उद्घाटन-सूबेदार यादव ग्राम प्रधान खानजहांपुर द्वारा किया गया, जिसमें विकास यादव प्रथम, मंजय यादव द्वितीय एवं विकास तृतीय रहें। विकास खण्ड अजमतगढ़ में परमहंश इण्टर कालेज देउरपुर में आजादी दौड़/मिनी मैराथन दौड़ का उद्घाटन-हरिबा कुमार प्रधान प्रतिनिधि द्वारा किया गया, जिसमें आलोक यादव आंखेपुर प्रथम, गोविन्द राजभर देवपुर द्वितीय एवं रोहित कुमार भटौली इब्राहिमपुर तृतीय रहें। विकास खण्ड हरैया में सुबाश इण्टर कालेज करखिया में आजादी दौड़/मिनी मैराथन दौड़ का उद्घाटन-राधामोहन सिंह प्रधान प्रतिनिधि द्वारा किया गया, जिसमें रहमान करखिया प्रथम, रफीक करखिया द्वितीय एवं अनीश कुमार करखिया तृतीय रहें। विकास खण्ड-जहानागंज में राम राष्ट्रीय इण्टर कालेज में आजादी दौड़/मिनी मैराथन दौड़ का उद्घाटन-राजेश कुमार ज्वाइंट बी0डीसी0 द्वारा किया गया, जिसमें अभय प्रसाद कारीसाथ प्रथम, विवेक यादव मित्तूपुर द्वितीय एवं रामभवन मित्तूपुर तृतीय रहें। विकास खण्ड-मेहनगर में खेल मैदान हटवा में आजादी दौड़/मिनी मैराथन दौड़ का उद्घाटन-मनोज यादव भूतपूर्व सैनिक एवं पुरस्कार वितरण-जंगबहादुर यादव पूर्व अध्यक्ष किसान मोर्चा द्वारा किया गया, जिसमें राजन सरोज समसुद्दीनपुर प्रथम, रोहित मौर्य हटवाखालसा द्वितीय एवं धीरज चैहान मेहनगर तृतीय रहें। विकास खण्ड-सठियांव में पू0मा0 विद्यालय सठियांव के मैदान में आजादी दौड़/मिनी मैराथन दौड़ का उद्घाटन-समसुद्दीन प्रधानाचार्य एवं पुरस्कार वितरण-रामप्रवेश ग्राम प्रधान द्वारा किया गया, जिसमें आलोक रसूलपुर प्रथम, शिवाकान्त अमिलो द्वितीय एवं प्रदीप चकिया तृतीय रहें। विकास खण्ड-ठेकमा में जनता इण्टर कालेज बिजैली में आजादी दौड़/मिनी मैराथन दौड़ का उद्घाटन एवं पुरस्कार वितरण-भानू प्रताप प्रधानाचार्य जनता इण्टर कालेज द्वारा किया गया, जिसमें अमरनाथ बिजौली प्रथम, रोहित कन्नौजिया ठेकमा द्वितीय एवं शिवा राजभर तृतीय रहें। विकास खण्ड-तरवां में कृषक इण्टर कालेज अहिरौली में आजादी दौड़/मिनी मैराथन दौड़ का उद्घाटन-ओमकार सिंह प्रधान बरेहता द्वारा किया गया, जिसमें भानू प्रताप यादव  पट्टीभिखारी प्रथम, विवेक सिंह मोकलपुर द्वितीय एवं मनीष यादव मोकलपुर तृतीय रहें। विकास खण्ड-लालगंज में ग्रामीण स्टेडियम श्रीकान्तपुर में आजादी दौड़/मिनी मैराथन दौड़ का उद्घाटन-दयाराम पी0आर0डी0 द्वारा किया गया, जिसमें गौरव यादव प्रथम, सुमित यादव द्वितीय एवं राहुल तृतीय रहें। विकास खण्ड-पल्हना में पोखरी प्रांगण पवनीकला में आजादी दौड़/मिनी मैराथन दौड़ का उद्घाटन-राजदेव पी0आर0डी0 द्वारा किया गया, जिसमें अंशु सिंह कटाई प्रथम, श्रीकान्त द्वितीय एवं रोहित गौड़ तृतीय रहें।  विकास खण्ड-मार्टीनगंज में कृषक इण्टर कालेज मार्टीनगंज में आजादी दौड़/मिनी मैराथन दौड़ का उद्घाटन-रामसिंह पी0आर0डी0 द्वारा किया गया, जिसमें सागर सिंह निकासीपुर प्रथम, अंकित सिंह द्वितीय एवं सूरज सिसवारा तृतीय रहें।

और नया पुराने