Breaking News

जीयनपुर में निकली अमृत महोत्सव पर 105 मीटर का भव्य तिरंगा यात्रा।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

स्कूली बच्चों ने खूब लगाए नारे।

सीओ व कोतवाल भी तिरंगा यात्रा में रहे शामिल। 

आजमगढ़- जीयनपुर में आजादी के अमृत महोत्सव पर 105 मीटर का भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया । जिसमे मार्डन चिल्ड्रेन अंबेडकर एकेडमी के बच्चों ने अहम योगदान दिया । हर घर तिरंगा अभियान को बढ़ाने के लिए सभी लोगो ने संकल्प लिया । तिरंगा यात्रा में सीओ सगड़ी अनिल कुमार वर्मा ने व जीयनपुर कोतवाल भी अपने दल बल के साथ चलते नज़र आए। वही इस मौके पर रविन्द्र कुमार ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताया ,उन्होंने कहा कि आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत हम लोग भी कार्य्रकम कर रहे है। वही प्रखर सामाजिक सेवा समिति के प्रबंधक राजवंत सिंह ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान को बढ़ाने के लिए हम लोगो ने संकल्प लिया है और लगभग 500 तिरंगा घर घर लगवाने के लिए हम लोग हर घर पहुंचेंगे। अंत में राजवंत सिंह ने प्रशासन का भी आभार जताया। वही  इस मौके पर बिमला देवी, श्वेता, सुनील सोनी,ज्ञानेंद्र मिश्रा,विशाल रावत सूबेदार सिंह,यूसुफ,अभिषेक राय खान,मोहन,हिमांशु जयसवाल, नीतीश जयसवाल,ऋषि राजभर, शदीक्षा सिंह,यश,राजवर्धन आदि लोग मौजूद रहें।

और नया पुराने