आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आजमगढ़ 11 अगस्त-- जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी चेतन सिंह ने बताया है कि भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अधिकारिता विभाग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार केन्द्र सरकार द्वारा अचीवर्स स्कॉलरशिप अवार्ड योजना शुरू की गयी है, इसके तहत पिछड़ी जाति के छात्र/छात्राओं को टॉप क्लास शिक्षा प्रदान किये जाने के लिए प्रधानमंत्री यशस्वी प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाना है, इस परीक्षा में वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022 में कक्षा 9 व कक्षा 11 में अध्ययनरत छात्र/छात्रायें प्रतिभाग कर सकते है। जिसमें छात्रों का चयन मेरिट के आधार पर किया जायेगा, जिसके लिए दिनांक 27 जुलाई 2022 से दिनांक 26 अगस्त 2022 तक वेबसाईड http://yet.nta.ac.in पर छात्र/छात्रायें ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र की त्रुटियों का सुधार दिनांक 27 अगस्त 2022 से 31 अगस्त 2022 तक किया जा सकता है। प्रवेश परीक्षा का प्रवेश पत्र ऑनलाईन दिनांक 05 सितम्बर 2022 से वेबसाईड से अपलोड आयेगा। प्रवेश परीक्षा दिनांक 11 सितम्बर 2022 को सम्पन्न होगी। प्रधानमंत्री यशस्वी प्रवेश परीक्षा-2022 में आवेदन करने वाले छात्र/छात्राओं के अभिभावक की वार्षिक आय 2 लाख पचास हजार से कम नही होगी, छात्र का आधार कार्ड एवं ई-मेल आईडी होना अनिर्वाय है, छात्र का निवास प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र आवेदन के समय अपलोड करना होगा, छात्र के बैंक पासबुक कापी भी आवेदन के समय संलग्न करनी होगी।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने जनपद के समस्त कक्षा 9 एंव 11 में अध्ययनरत पिछड़ी जाति के छात्र/छात्राओं को सूचित किया है कि मा0 प्रधानमंत्री यशस्वी प्रवेश परीक्षा के आवेदन पत्र की सम्पूर्ण जानकारी के लिए http://yet.nta.ac.in से प्राप्त कर अपना आवेदन कर सकते हैं।