Breaking News

मास्टर डाटाबेस तैयार करने एवं सत्यापन और लांक करने की अंतिम तिथि 22 अगस्त 2022 है।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 11 अगस्त-- जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल ने बताया है कि वित्तीय/शैक्षिक सत्र 2022-23 में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत दशमोत्तर कक्षाओं हेतु पाठ्यक्रमों का मास्टर डाटाबेस तैयार करने एवं सत्यापन और लांक करने की अंतिम तिथि 22 अगस्त 2022 है। उन्होने बताया कि निर्गत समय-सारिणी के अनुसार पूर्वदशम छात्रवृत्ति (कक्षा 09-10) से सम्बन्धित पाठ्यक्रमों का मास्टर डाटाबेस तैयार करने एवं सत्यापन और लांक करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2022 है। 
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जनपद के समस्त शिक्षण संस्थानों को सूचित किया है कि निर्गत समय सारिणी द्वारा दशमोत्तर कक्षाओं हेतु पाठ्यक्रमों का मास्टर डाटाबेस तैयार करने, सत्यापन एवं लांक करना सुनिश्चित करें।

और नया पुराने