Breaking News

आजादी के अमृत महोत्सव तथा घर घर तिरंगा यात्रा रैली कार्यक्रम का शुभारंभ।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 11 अगस्त-- आज दिनांक अतरौलिया विकासखंड के मुख्यालय पर आजादी के अमृत महोत्सव तथा घर घर तिरंगा यात्रा रैली कार्यक्रम का शुभारंभ परम श्रद्धेय खंड विकास अधिकारी आदरणीय  हेमंत कुमार सिंह जी तथा कुशल नेतृत्वकर्ता  अरविंद कुमार यादव सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) द्वारा हरी झंडी दिखाकर भारत माता की जयकारे के साथ रैली का शुभारंभ किया गया।
 रैली मुख्य मार्ग से होते हुए केसरी सिंह चौक, रोडवेज, राम पूजन सिंह चौक होते हुए मदिया पार मोड से फोरलेन होते हुए पुनः ब्लॉक मुख्यालय पर आकर राष्ट्रगान के पश्चात संपन्न हुई। रैली में समस्त सचिव महोदय बाल विकास पुष्टाहार के समस्त कार्मिक, कृषि विभाग, मनरेगा सेल के साथ-साथ पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा एवं महामंत्री रविंद्र कुमार यादव एवं इस विकासखंड में कार्यरत समस्त सफाई कर्मचारी  मोटरसाइकिल जुलूस में सम्मिलित होते हुए भारत माता की जय वंदे मातरम के जयकारे के साथ रैली में प्रतिभाग किये।

और नया पुराने