Breaking News

हर घर तिरंगा स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर हुई जीयनपुर थाने पर बैठक।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आजमगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कोतवाली पर हर घर तिरंग का वह स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर जीयनपुर थाने पर बुधवार की शाम 5:00 बजे बैठक आयोजित की गई।
जिसमें जीयनपुर थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने मौजूद सभी राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं से कस्बे में आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा कार्यक्रम की जानकारी मांगी। वही मौजूद सभी विद्यालय के प्रबंध व शिक्षकों से कस्बे में प्रभात फेरी व जुलूस कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी मांगी वही सभी से कार्यक्रम को शांतिपूर्ण भाईचारा के साथ मनाने की अपील की इस दौरान पंद्रह अगस्त पर झांकी प्रभात फेरी बाहर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत निकलने वाले जुलूस को लेकर सतर्कता बरतते हुए पूर्व से सूचना मांगी जिससे वहां पुलिस बल की तैनाती की जा सके किसी भी प्रकार की कहीं कोई समस्या उत्पन्न होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने के लिए कहा गया। इस दौरान अभिषेक राय संजय राय अरुण सिंह ग्राम प्रधान सोनू सिंह ज्ञानेंद्र मिश्रा जयप्रकाश सिंह दीपक गुप्ता हाशिम खान सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने