आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आज़मगढ़: जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर धनछुला गांव के गेट के सामने डायल 112 वह स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में आमने-सामने हुई भिड़ंत बाल बाल बचे सवार। बुधवार की शाम 6:00 बजे जीयनपुर थाने पर तैनात डायल 112 की गाड़ी 241 जो लाटघाट से जीयनपुर की तरफ आ रही थी कि आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर धनछुला गांव के सामने गेट से गांव में मुड़ते समय सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से भिड़ंत हो गई जिसमें स्विफ्ट डिजायर गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वही स्विफ्ट डिजायर व डायल हंड्रेड में सवार बाल बाल बच गए।