Breaking News

रक्षाबंधन के पूर्व छात्राओं ने न्यायिक उपजिलाधिकारी की कलाई पर बांधी राखी।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आजमगढ़- सगड़ी तहसील क्षेत्र के दर्जनों की संख्या में सेंट जेवियर्स जीयनपुर की छात्राओं ने रक्षाबंधन के पूर्व पर न्यायिक उपजिलाअधिकारी संत रंजन की कलाई पर राखी बांधी।
इस दौरान उपजिलाअधिकारी संत रंजन ने छात्राओं को आत्मनिर्भरता व निडरता का पाठ पढ़ाते हुए स्वतंत्र रूप से अपने पथ पर सच्चाई के साथ आगे बढ़ने और अपने क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए किया प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने सुरक्षा का वचन भी दिया और कहा कि रक्षाबंधन का यह त्यौहार भाई बहन के स्नेह और प्रेम का प्रतीक है। इस दौरान वह भाव विभोर हो गए, उन्होंने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

और नया पुराने