आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
राष्ट्रीय ध्वज को जवानों ने दी सलामी।
आजमगढ़: जीयनपुर कोतवाली पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत थाने पर सुबह 6:00 बजे से लेकर 8:00 बजे तक पुलिस के जवानों के द्वारा परिसर में साफ सफाई अभियान चलाया गया जिसके उपरांत 9:00 बजे जीयनपुर थाने पर तिरंगा फहराया गया पुलिस के जवानों ने जीयनपुर कोतवाली यादवेंद्र पांडेय के नेतृत्व में तिरंगे को सलामी दी जिसके उपरांत मिष्ठान का वितरण किया गया वही आजादी के बलिदानों को याद कर उन्हें नमन किया गया जिसके बाद सभी जवानों ने हर घर तिरंगा के तहत अपने अपने आवास के ऊपर तिरंगा फहराया। इसमें मुख्य रूप से एस एस आई डीके सिंह,एसआई शंकर सिंह,एसआई रामगोपाल त्यागी,एसआई मदन गुप्ता,मनोज, संजय,महबूब आलम सहित थाने पर तैनात सभी पुलिस बल के जवान सम्मिलित रहे।