आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र व पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने पुलिस अधिनस्थों के आवास पर ध्वजारोहण किया।
आजमगढ़: स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगाँठ के अवसर पर सम्पूर्ण देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।
जिसके दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ श्री अखिलेश कुमार व पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री अनुराग आर्य द्वारा आज पुलिस लाईन परिसर में पुलिस अधिनस्थ कर्मचारियों के आवास पर ध्वजारोहण किया गया। उक्त कार्यक्रम पर छोटे-छोटे बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज व मिष्ठान वितरित किया गया।
➡️ उपरोक्त कार्यक्रम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा अधिनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ पुलिस लाइन परिसर में श्रमदान किया गया एवं जनपद के समस्त थानों व कार्यालयों पर अधिकारी कर्मचारीगण द्वारा प्रात: परिसर की साफ-सफाई किया गया। तत्पश्चात थानों व कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।