आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: मिर्ज़ा अहसानुल्लाह बेग महिला महाविद्यालय अंजानशहीद में बी॰एड की छात्राओं का पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को किया गया।मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक मिर्ज़ा आरिफ़ बेग ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड से विद्यार्थियों का विकास होता है। उनके अंदर राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत होती है। राष्ट्र के संकट काल और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए अनेक प्रकार के तौर तरीके सिखाए जाते हैं, जिसे शिविरार्थी पूरी तन्मयता से लगकर देश के विकास में अपना योगदान करते हैं। शिविर संचालक प्रेम प्रकाश पाठक ने प्रथम दिन शिविरार्थियों को ध्वजारोहण, शिष्टाचार, झंडा गीत, प्रार्थना, नियम, सीटी के संकेत के बारे में जानकारी दी। साथ ही सांस्कृतिक, सामाजिक रचनाओं सहित अनेक बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया।कार्यक्रम में मिर्ज़ा अरफ़ात बेग, मुराद बेग एवं महाविद्यालय का समस्त स्टाफ़ मौजूद रहा।