Breaking News

बाल्मीकि रामायण का पाठ किये जाने का कार्यक्रम सम्पन्न कराये जाने के निर्देश।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 04 सितम्बर-- जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया है कि दिनांक 09 अक्टूबर 2022 को विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी प्रदेश के समस्त जनपदों में महर्षि बाल्मीकि जयन्ती भव्य रूप से मनाये जाने का निर्णय लिया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य बाल्मीकि रामायण में निहित मानव मूल्यों, सामाजिक मूल्यों व राष्ट्रीय मूल्यों के व्यापक प्रचार-प्रसार व जन सामान्य को इससे जोड़ना है तथा महर्षि बाल्मीकि से सम्बन्धित स्थलों/मंदिरों आदि पर दीप प्रज्जवलन/दीप दान के साथ-साथ अनवरत 08, 12 अथवा 24 घण्टे का बाल्मीकि रामायण का पाठ किये जाने का कार्यक्रम निर्धारित करने एवं जनपद स्तरीय, तहसील स्तरीय एवं विकास खण्ड स्तरीय समितियों का गठन करते हुये कार्यक्रम सम्पन्न कराये जाने के निर्देश प्राप्त हुये है। प्रत्येक जिले में उक्त शासनादेश में दिये गये निर्देशों के अनुसार कार्यक्रम को आयोजित कराने हेतु एक नोडल अधिकारी नामित किये जाने के लिए निर्देश प्राप्त हुआ है, जिनका मो0नं0 तथा ई-मेल आईडी सांस्कृतिक विभाग को पोर्टल पर उपलब्ध कराना है।
उन्होंने कहा कि जनपद आजमगढ़ में उक्त शासनादेश के अनुसार दिनांक 09 अक्टूबर 2022 को महर्षि बाल्मीकि जयन्ती के अवसर पर सांस्कृतिक आयोजनों के लिए आनन्द कुमार शुक्ला मुख्य विकास अधिकारी आजमगढ़ (9454464584) को नोडल अधिकारी नामित किया गया है तथा निर्देशित किया गया है कि शासनादेश में दिये गये निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुये सांस्कृतिक आयोजन कराया जाना सुनिश्चित करें।

और नया पुराने