आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ दाम महुला एव काँखभार पर मंगलवार को अध्यापकों द्वारा कन्या पूजन का कार्यक्रम कराया गया। जहां पर अध्यापकों ने कन्याओं के पांव पखाकर विधि वधान द्वारा पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना करते हुए कन्याओं को भोजन कराया ।
इस दौरान कन्याओं को दान आदि किया गया जहां पर थाली गिलास कपड़ा देकर उन्हें विदाई दी गई। इस दौरान प्रधानाध्यापक और अध्यापकों द्वारा कन्याओं के पांव पखारे गए ।उन्हें प्रसाद के रूप में केला पूड़ी सब्जी खीर चना हलवा फल आदि परोसे गए ।इसके उपरांत कन्याओं को प्रणाम कर उनसे सुख समृद्धि की कामना करते हुए कामना की गई और विदा किया गया। विद्यालय पर इस तरह से प्रतिवर्ष कन्या पूजन का कार्यक्रम कराया जाता है जहां पर दर्जनों कन्याओं का पूजन किया जाता है। इस दौरान प्रधानाध्यापक अविनाश महेंद्र शाही राधिका,गोंड,पाराली मिश्रा,मीरा यादव,लक्ष्मी,पार्थ सारथी,अरबिंद कुमार,प्रधानाध्यापक दुर्गेश राय,अमृता राय नेहा राय सहित अन्य अध्यापक एव बच्चे मौजूद रहे। इस संबंध में अविनाश महेंद्र शाही ने बताया कि विद्यालय पर इस तरह का कार्यक्रम अनवरत रूप से किया जा रहा है एवं विद्यालय को पठन-पाठन और ब्लाक अंतर्गत एक नंबर पर लाने का हम सब अध्यापको द्वारा मिलकर पूरा प्रयास जारी है। जिससे कि बच्चों को अच्छी शिक्षा गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा से जोड़ा जा सके। कार्यक्रम कराए जाने का मूल उद्देश्य बच्चों के बीच भारतीय परंपराओं को जीवंत रखना और उनके बारे में जानकारी देने के तहत कराए जाते हैं। जिससे कि उन्हें आगे चलकर भारतीय परंपरा का ज्ञान वर्धन हो सके।