Breaking News

फरार चल रहे आरोपी के घर की गई कुर्की की कार्यवाही।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

नाबालिक लड़की भगाने का आरोपी, चल रहा है फरार।

सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के खांड गांव निवासी क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की भगाने का आरोपी घर से फरार चल रहा है। पुलिस द्वारा बार-बार कहने के बाद भी हाजिर नहीं हो रहा था। मंगलवार को धारा 83 सीआरपीसी की कार्रवाई के तहत कुर्की की कार्रवाई की गई।
 जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के खांड गांव निवासी नंदलाल भारती पुत्र मुसाफिर भारती अप्रैल महीने में क्षेत्र की एक नाबालिक लड़की को लेकर फरार हो गया था। जिसके संबंध में लड़की के परिजनों ने जीयनपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी, बार-बार कहने के बाद भी नंदलाल हाजिर नहीं हो रहा था। जिसको संज्ञान में लेते हुए  पुलिस ने मंगलवार को धारा 83 सीआरपीसी के तहत कुर्की की कार्रवाई की । जिसमें घर में रखा सामान टीवी, अलमारी, कपड़ा, चारपाई, बर्तन, बक्सा, डेहरी सहित अन्य सामानों को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। इस कार्रवाई से हड़कंप की स्थिति बनी रही। इस दौरान एसआई सौरभ सिंह, कांस्टेबल श्यामदेव यादव, श्रीप्रकाश, संदीप कुमार, सुरेंद्र, महिला कांस्टेबल बंदना आदि लोग मौजूद थे।

और नया पुराने