Breaking News

बाबू शिवपत्तर राय स्मारक महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन का हुआ वितरण।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

सगड़ी-आज़मगढ़-सगड़ी तहसील स्थित बाबू शिवपत्तर राय स्मारक महाविद्यालय रामगढ़ सगड़ी आजमगढ़ में आज स्मार्टफोन वितरण का कार्यक्रम किया गया। इसमें महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ ए राय  स्मार्टफोन नोडल अधिकारी डॉ नितेश कुमार श्रीवास्तव भूगोल विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ दिव्य प्रकाश राय शिक्षा संकाय के प्राध्यापक आद्या प्रसाद विज्ञान संकाय के डॉ अजय सिंह हौसला प्रसाद  श्री मुंद्रिका कंप्यूटर ऑपरेटर श्री देवेंद्र  इत्यादि लोग उपस्थित थे। नोडल अधिकारी डॉ नितेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि आज महाविद्यालय में 2023 पूर्वांचल विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण बीए बीएससी बीकॉम के छात्र-छात्राओं को भारत सरकार योजना की तरफ से स्मार्टफोन वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। स्मार्टफोन पाए हुए छात्रों में काफी खुशी की लहर रही है  छात्र छात्रों की आज की तकनीकी शिक्षा में डिजिटल एजुकेशन में ऑनलाइन योजनाओं में स्मार्टफोन के जरिए अपने लक्ष्य को  प्राप्त करने  में काफी सहायक सिद्ध होगा  सैकड़ो की संख्या में इस समय छात्र छात्राएं आए हुए हैं BA के छात्रों में अमर सिंह चौहान,दिनेश यादव,अनूप कुमार,खुशबू यादव,नित्य,निशा पासवान बीएससी के छात्रों में सत्यम मौर्य,शिवम मिश्रा,शिखा सिंह,शशिकांत,श्रीकांत राय, प्रशांत राय,राजकुमार आदि रहे।

और नया पुराने