Breaking News

चोरी के बिजली के सामान के साथ एक युवक पकड़ाया पुलिस ने किया चालान।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

सगड़ी (आजमगढ़): लाटघाट चौकी प्रभारी जाफर खान ने चोरी के सामान के साथ एक युवक को शनिवार को देर शाम लाटघाट रौनापार रोड नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। तलाशी के दौरान पुलिस को युवक के पास से एक तमंचा और कारतूस भी मिली।
जीयनपुर कोतवाली के महादेवा ग्राम के सुरेश पुत्र सूबेदार ने तहरीर के माध्यम से बताया कि वह शादी, विवाह एवं अन्य कार्यक्रमों में लाइट सजावट इत्यादि का कार्य करता है। 9 दिसंबर 2023 को राजेश गुप्ता निवासी लाटघाट के यहां सजावट का सामान लगाया गया था। रात में मेरे यहां पूर्व में काम करने वाला गौतम पुत्र जयप्रकाश निवासी मोहम्मदपुर थाना जीयनपुर मेरा सजावट का सामान चोरी करके फरार हो गया। इस संबंध में चौकी इंचार्ज जाफर खान ने बताया कि सुरेश की तहरीर पर जांच की जा रही थी। इसी दौरान लाटघाट रौनापर रोड पर नहर पुलिया के पास गौतम पुत्र जयप्रकाश निवासी मोहम्मदपुर थाना जीयनपुर संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता नजर आया। संदिग्ध हरकत देखकर उसे पकड़ लिया गया ।तलाशी में उसके पास से एक अदद तमंचा और कारतूस बरामद हुआ तथा उसके पास से चोरी गया बिजली के सामान भी बरामद हो गए।

और नया पुराने