Breaking News

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में चोरों का आतंक, चोरी की घटना में हुई वृद्धि ।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आजमगढ़: जीयनपुर कोतवाली के सेवराकुंड गांव के सिवान में स्थित ट्यूबवेल के दरवाजे का ताला तोड़कर कर बुधवार की रात में चोर विद्युत मोटर खोल ले गए। गुरुवार को ट्यूबेल स्वामी ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।अभी मुकदमा दर्ज नहीं है। सेवराकुंड गांव निवासी महेंद्र श्रीवास्तव का सिवान में ट्यूबवेल है।बुधवार की रात में चोर ट्यूबवेल घर का दरवाजा तोड़कर उसमें लगा विद्युत का मोटर चुरा ले गए। गुरुवार को पानी चलाने के लिए जब महेंद्र ट्यूबवेल पहुंचे तो मोटर गायब था। पीड़ित महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि कोतवाली में तहरीर दी गई है। वही बता दे की जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटना हुई तेज,चोरी की घटनाओं का खुलासा करने में जीयनपुर पुलिस पूरी तरह से वीफल हो रही है ,वहीं क्षेत्र में दिन प्रतिदिन चोरी की घटनाएं बढ़ रही है अब देखना यह है कि सेवराकुंड में चोरी का जीयनपुर पुलिस खुलासा कर पाती है या नहीं,या यह भी अन्य चोरी की घटनाओं की तरह दब जाती है
और नया पुराने