Breaking News

जीयनपुर पुलिस ने लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म के मामले में दो बाल आरोपी को किया गिरफ्तार।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आज़मगढ़: जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म के मामले में दो बाल आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के टीमलपट्टी गांव निवासिनी ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि फोन द्वारा बुलाकर शादी का झासा देकर बहला फुसलाकर ले गए। जहां पर कमरे में बंद कर दिया दुष्कर्म किया इसके बाद जान से मारने की धमकी के साथ गाली गुप्ता देते हुए  कचहरी आज़मगढ़ शादी करने के लिए ले गए। जिसके सम्बन्ध में पुलिस ने दीपक चौहान पुत्र शिवनाथ चौहान निवासी ग्राम छपरा सुल्तानपुर थाना जीयनपुर, महेश चौहान पुत्र बिकानू चौहान निवासी ग्राम टीमलपट्टी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। जिसकी विवेचना कोतवाली प्रभारी विवेक कुमार पांडेय द्वारा की जा रही थी। मुखबिर की सूचना के आधार पर बाग खालिस तिराहे के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से नोकिया मोबाइल भी बरामद किया है। इस सम्बंध में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।



और नया पुराने