आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
संवेदनशील व अतिसंवेदनशील सहित मतदान की मूलभूत सुविधाओं की मांगी जानकारी।
आजमगढ-सगड़ी तहसील क्षेत्र के सगड़ी विधानसभा व गोपालपुर विधानसभा के सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ उप जिला अधिकारी ने की बैठक मतदान केंद्र के मूलभूत सुविधाओं सहित संवेदनशील व अति संवेदनशील की मांगी जानकारी। जानकारी के अनुसार सगड़ी तहसील सभागार में शुक्रवार की दिन में 2:00 बजे उप जिलाधिकारी सगड़ी अतुल गुप्ता व न्यायिक उप जिलाधिकारी राजकुमार बैठा ने सगड़ी विधानसभा गोपालपुर विधानसभा के सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशिक्षित किया गया वहीं उनसे मतदान केंद्र पर मूलभूत सुविधाओं बिजली, पानी, शौचालय, रैम, व रास्ता, जर्जर भवन सहित संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्र को लेकर जानकारी मांगी व प्रत्येक मतदान केंद्र पर पहुंचकर निरीक्षण कर रिपोर्ट करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्वाचन अधिकारी अतुल गुप्ता व राजकुमार बैठा के द्वारा प्रशिक्षित किया गया वहीं उन्होंने त्वरित रूप से मतदान केंद्रों की वर्तमान स्थिति पहुंचकर देने के लिए निर्देशित किया इस दौरान मुख्य रूप से सेक्टर मजिस्ट्रेट खंड शिक्षा अधिकारी अजमतगढ़ के एन सिंह,सुनील कुमार कुशवाहा,मनीष कुमार,अखिलेश कुमार वर्मा,बृजेश यादव,प्रमोद कुमार,डॉक्टर बृजभूषण मौर्य,अश्वनी गुप्ता,रविशंकर गुप्ता सहित दर्जनों की संख्या में सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।