आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना अतरौलिया
आज़मगढ़: पूर्व का विवरण- दिनांक 24.02.24 को सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के उद्देश्य से धर्म विशेष पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले अभियुक्त आजाद शेख पुत्र मुस्तफा निवासी शेखौना थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ मो0नं0 9792877360 के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 58/24 धारा 153B,295A/505 भादवि0 बनाम आजाद शेख पुत्र मुस्तफा निवासी शेखौना थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 जफर अयूब के द्वारा की जा रही है ।
गिरफ्तारी का विवरण-आज दिनांक 25.02.2024 को उ0नि0 जफर अयूब मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त मो0 आजाद पुत्र मो0 मुस्तफा सा0 सेखौना थाना अतरौलिया आजमगढ को उसके घर ग्राम सेखौना से समय करीब 12.35 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।