Breaking News

साइबर क्राइम का हुए शिकार व्यक्ति का 29000 रुपए जीयनपुर पुलिस ने कराया वापस।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आज़मगढ़: साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति का 29000 रुपए जीयनपुर पुलिस ने वापस कराया रुपए प्रकार पीड़ित पुलिस को धन्यवाद दे रहा है। आपको बता दें कि रामसागर दिक्षित पुत्र ओम प्रकाश दिक्षित निवासी जियापुर थाना मेहनाजपुर से 29.03.2024 को गूगलपे के माध्यम से 29000/- रूपये मंगा लिया गया ।
 जिसके बाद पीड़ित रामसागर दिक्षित द्वारा साईबर हेल्पलाईन नं0 1930 पर काल कर कम्पलैन दर्ज कराया गया। कम्पलैन दर्ज करते समय थाना जीयनपुर सलेक्ट हो जाने के कारण कम्पलैन थाना जीयनपुर जनपद प्राप्त हुआ जिसमें कुल 14000/- रूपया होल्ड हो गया था । मामले की जाँच क0आ0 शहादत अंसारी द्वारा किया गया।
जीयनपुर थाना अध्यक्ष विवेक कुमार पांडेय के नेतृत्व में उ0नि0 विश्वजीत पाण्डेय, क0आ0 शहादत अंसारी की गठित टीम ने गूगलपे एप्प के माध्यम से फ्राड हुए कुल 29000/- रूपया में से दिनांक 30.03.2024 को 3000/- व 09.05.2024 को 3000 हजार रूपया कुल 6000 हजार रूपया पूर्व में बरामद कराया गया था आज दिनांक 16.07.2024 को शेष 23000/- रूपया वापस कराया गया । इस प्रकार आवेदक के खाते में कुल 29,000/- रूपये वापस करा दिया गया है ।

और नया पुराने