आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के आशादीप नर्सिंग कॉलेज एवं पैरामेडिकल अजमतगढ आज एनम की लगभग 36 छात्राओं को टेबलेट वितरित किया गया। इस दौरान टेबलेट पाकर छात्राएं खुश नजर आई। टेबलेट वितरण के दौरान बतौर मुख्यातिथि पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय ने कहा कि- सरकार की मंशा के अनुरूप और उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में छात्राओं को टैबलेट का वितरण किया गया है।
ताकि वह देश दुनिया की जानकारी अपने टैबलेट के माध्यम से ले सके। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं विद्यार्थियों के लिए सरकार का यह कदम मिल का पत्थर साबित होगा। ग्रामीण क्षेत्र में जहां बच्चों को उच्च शिक्षा नहीं मिल पाती है। ऐसे में सरकार ने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए यह प्रयास किया है। जिसके माध्यम से बच्चे आधुनिक ज्ञान अर्जित कर आगे बढ़ेंगे। संस्थान के डॉ माया राय प्रभारी डाक्टर राजदीप राय ने बताया कि- प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप टेबलेट वितरण का कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें सभी छात्र- छात्राओं ने बड़े ही उत्साह के साथ हिस्सा लिया। उन्होंने यह उम्मीद जताई कि टेबलेट का अपने जीवन मे सदुपयोग करेंगे। कुल आज लगभग 36 छात्र- छात्राओं को टेबलेट वितरण हुआ है। इस अवसर पर कॉलेज के डॉक्टर राजदीप राय,डॉ माया राय,दीपक राय अतिथियों में सूरज राय, शिवम राय, नरेंद्र सिंह, सूरज कुमार, जयप्रकाश राय, कैलाश राय सहित छात्राओं में प्रमुख रूप से पूनम राय, सोनम मौर्या, सोनी राय, अंजली गोंड़, रीता, प्रियंका गोंड़ आदि मौजूद रहे।