आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: विकास खंड अजमतगढ़ के सभागार में इंद्रासन यादव सफाई कर्मी की विगत दिनों आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई, जिसको लेकर शोक सभा का आयोजन किया गया।
सफाई कर्मचारियों द्वारा 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा को शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई दिनांक 11.07.2024 को इंद्रासन यादव सफाई कर्मी ग्राम पंचायत सिकरौड़ा मे ड्यूटी के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उनका देहांत हो गया।
सफाई कर्मचारी संगठन उनके निवास ग्राम पंचायत विशुनपुर के राजस्व गाँव पंसबदा उनके परिवार को संगठन की तरफ से 58600=00 दिया गया इस मौके पर उपस्थित सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सीपी यादव अखिलेश कुमार जिला संगठन मंत्री ब्लॉक अध्यक्ष संजय यादव राजेश कुमार सिंह महामंत्री मानसिंह कोषाध्यक्ष समस्त सचिव समस्त सेक्टर प्रभारी गण समस्त सफाई कर्मचारी गण आदि उपस्थित रहे।