Breaking News

भारी पुलिस फोर्स की सुरक्षा में निकला अलम का जुलूस।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

सांतवी अलम का जुलूस तिंरगा के साथ निकला।

 कर्बला से निकल कर विभिन्न मार्गों से होते हुए कर्बला पर समाप्त।

ढोल तासो के साथ जीयनपुर चौक पर किया मातम।

आज़मगढ़: जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मोहर्रम की सातवीं अलम का जुलूस निकला। जहाँ जीयनपुर के बाज़ार ख़ास से ढोल तासे के साथ होते हुए आजाद नगर होते हुए कर्बला मैदान कुरैश नगर पहुंचा। जहा आजादरो ने नौहा मातम पेश किया और भीगती हुई बारिश में ही जुलुस को आगे बढ़ाया जुलुस नौशहरा, चुनुगपार , समतानगर से होते हुए शाम 5 बजे जीयनपुर चौक पर पहुंचा जहा घंटो नोहा मातम पेश किया गया। इस दौरान सैकड़ो की हुजूम में या हुसैन के साथ मातम करते व तकरीर करते हुए तिंरगा के साथ भीगती बारिश में अलम आगे बढ़ता रहा। जहाँ पुलिस  के जवान भारी संख्या में सुरक्षा की दृष्टि से लगाये गए थे। इसके बाद पून: आजादनगर होते हुए कर्बला मैदान में जूलूस समाप्त हुआ। इस दौरान रूट डाइवर्जन नही होने के कारण जाम की समस्या बनी रही। वही पतार,खतीबपुर,डोरवा सुंदर सराय बल्लो आदि गांवों में मोहर्रम के दौरान अलम का जुलूस निकाला गया और मातम किया गया। वही जगह जगह पुलिसकर्मियों को सुरक्षा में भारी संख्या में लगाया गया है। इस दौरान एसडीएम सगड़ी नरेंद्र गंगवार,  क्षेत्राधिकारी सगड़ी शुभम तोदी, एसआई अनिल कुमार, एसआई अमित वर्मा,सहित नगर पंचायत अध्यक्ष जीयनपुर पुरुषोत्तम यादव, वेद प्रकाश जायसवाल, राहुल कुमार, नेहाल मेंहदी, जीशान मेहंदी, आदिल अब्बास,आसिफ खान, शहजान मेंहदी, अयाज अब्बास, जैद अब्बास, अजहर अब्बास, कैसर अब्बास, नसीम, हैदर, वफादार, कासिम फ़हद खान, सज्जाद, फैसल खान, इरशाद खान, शोएब खान, सहित आदि लोग मौजुद रहे।

और नया पुराने