आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आजमगढ-सगड़ी विधानसभा में समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर फूल माला पहनाकर किया स्वागत। शनिवार को समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने सगड़ी विधानसभा का भ्रमण किया। जिसमें अंजान शहीद, ओलमापुर, चंगईपुर, भुवना, फैजुल्लाहजहीरुल्लाह, अजमतगढ, बालीपुर, चौकों, लाटघाट, महुला, जीयनपुर सहित दर्जनों स्थानों पर भ्रमण कर कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान जीयनपुर में पूर्व अध्यक्ष जीयनपुर नंदलाल यादव के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर माल्यार्पण कर स्वागत किया । इस दौरान उत्साहित कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी करते रहे सपा सांसद के साथ मुख्य रूप से विधायक डॉ0 एच एन सिंह पटेल,जिला अध्यक्ष हवलदार यादव,जगदीश यादव, अनुराग यादव,पातिराम चौहान, संजय पटेल,रामअवध कुमार, वेद प्रकाश जायसवाल,भीम सोनकर,दीपक यादव,रतन यादव,अनिल यादव,राहुल,आमिर,आकाश यादव सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।