Breaking News

न्यायालय के आदेश पर फरार आरोपित के घर पर हुई कुर्की।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आजमगढ-सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सिकरौरा निवासी फरार आरोपित के घर पर न्यायालय के आदेश पर हुई कुर्की, सगड़ी तहसीलदार ने पुलिस बल के साथ घरेलू सामान किया कुर्क।
शनिवार को दिन में 1:00 बजे सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे इमलिया चौकी इंचार्ज सुभाष तिवारी व एसआई अमित कुमार वर्मा ने पुलिस बल के साथ न्यायालय के आदेश फरार आरोपित कंचन पुत्र वासुदेव निवासी फैजुल्लाह जहीरुल्लाह जो पास्को एक्ट के तहत कुर्की की नोटिस चस्पा के बाद ग्राम प्रधान सरूपिया यादव सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी में घर पर बंद ताला तोड़कर घरेलू सामान जिसमें बक्सा,गैस चूल्हा,कुर्सी,मेज, खाना बनाने के बर्तन व रजाई 
गद्दे और साड़ी,चौकी सहित 45 सामान कुर्क कर जीयनपुर कोतवाली पर ले गए। वहीं कुर्की की कार्रवाई से गांव में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

और नया पुराने