Breaking News

एक पेड़ एक परिवार अभियान के तहत किया गया वृक्षारोपण।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत जीयनपुर में आज भाजपा नेता संतोष सिंह टीपू ने एक पेड़ एक परिवार अभियान के अंतर्गत 13 पौधों का सफलतापूर्वक रोपण किया। 
इस मौके पर उन्होंने कहा कि- वृक्ष हमारे जीवन के लिए बहुत ही अमूल्य है आज भौतिकता में हम जिस तरह से वृक्षों को काट रहे हैं इसका दुष्प्रभाव आने वाले भविष्य पर निश्चित रूप से पड़ेगा प्रकृति को सुंदर और संरक्षित रखने के लिए हमें वृक्षों को लगाना होगा ताकि आने वाला जीवन सुखमय रहे। इस दौरान मुख्य रूप से ज्ञानेंद्र मिश्रा, मनीष चौरसिया, पप्पू पाठक, राजेश चौहान, मदन शर्मा, राजकुमार ‌निगम सभासद टंडवा बद्दोपुर, शम्भू जैन सभासद खनगाबहरामपुर, सुनील सोनी, नंदलाल मोदनवाल, नागेन्द्र यादव, गुरु जायसवाल, जयहिंद मद्देशिया, संजय गुप्ता इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

और नया पुराने