Breaking News

पूर्व विधायक स्व सर्वेश सिंह सीपू को दी गयी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

सुंदरकांड एव पूजन के साथ दी गयी श्रद्धांजली।

प्रसाद वितरण के साथ भंडारे का किया आयोजन।

आजमगढ़: पूर्व सपा सगड़ी विधायक सर्वेश सिंह सीपू की 11वीं पुण्यतिथि एव श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 19 जुलाई को उनके जीयनपुर स्थित विधायक आवास पर किया गया।
जिसमें पूर्व की तरह सभा का आयोजन न करके सुंदरकांड का पाठ दोपहर 3:00 बजे से लेकर 6:00 बजे तक आयोजित किया गया एवं हवन आरती पूजन के बाद प्रसाद का वितरण एवं प्रीत भोज का आयोजन किया गया।
इस दौरान तमाम गढ़मान्य नेताओं एवं सगड़ी की जनता ने उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूर्व बसपा विधायक वंदना सिंह ने कहा कि जिस तरह से 19 जुलाई 2013 को विधायक की हत्या कर दी गई थी उस समय पूरा जीयनपुर आग बबूला हो उठा था और पुलिस की गोलियों के बौछार से अन्य चार लोग मौत के गाल में समा गए थे। विधायक की हत्या करने वालों को काफी लंबे समय के बाद कारावास की सजा दी गई थी। जो यदि योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री ना होते तो शायद ही सजा ऐसी आतताइयों को मिल पाती। वही उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में वंदना सिंह संतोष सिंह टीपू यस सिंह पूर्व सांसद दिनेश लाल निरहू, यशवंत सिंह पूर्व एमएलसी, विपिन सिंह विधायक, रामविलास चौहान विधायक, पूर्व विधायक सुषमा पटेल, जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण पाल पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा ध्रुव सिंह घनश्याम सिंह पटेल अभिषेक सिंह सोनू,सहित सैकड़ो लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

और नया पुराने